दिलजीत दोसांझ के कनाडा में चल रहे कॉन्सर्ट के बीच खालिस्तानियों ने की नारेबाजी, गरमाया माहौल

दिलजीत दोसांझ के कनाडा के वैंकूवर में चल रहे परफॉर्मेंस के बीच माहौल तब गरमा गया, जब अचानक कुछ खालिस्तानी लोग कॉन्सर्ट वेन्यू में जबरदस्ती घुस आए और नारे लगाना शुरू कर दिया.

Shraddha Mishra

इंडिया के मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बता दें, कनाडा के वैंकूवर में 'Aura-2026' के नाम से चल रहे म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत की परफॉर्मेंस के बीच माहौल तब गरमा गया, जब अचानक कुछ खालिस्तानी लोग कॉन्सर्ट वेन्यू में जबरदस्ती घुस आए और नारे लगाना शुरू कर दिया.

दिलजीत दोसांझ पर लगा आरोप 

इतना ही नहीं उन्होंने भारत के खिलाफ नारे भी लगाए और दिलजीत पर यह आरोप लगाया वह BJP और RSS से जुड़े हुए है. इस दौरान जब सिक्योरिटी उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों की उनसे भी झड़प हो गई. इस बीच कुछ समय के लिए कॉन्सर्ट का माहौल पूरी तरह बदल गया और वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए. हालांकि बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया. 

सूत्रों के अनुसार, इस परदर्शन के पीछे में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो व्यक्ति शामिल हैं. आरोप है कि ये दोनों 'सिख्स फॉर जस्टिस' (SFJ) से जुड़े हैं, जो भारत में बैन किया हुआ संगठन है और जिसका नेतृत्व गुरपतवंत सिंह पन्नू करते हैं. इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दिलजीत के आगे होने वाले कॉन्सर्ट में भी परदर्शन करने की चेतावनी दी है. 

कहां-कहां होने वाला हैं कॉन्सर्ट?

जिन लोगों को नहीं पता, उनके लिए बता दें कि दिलजीत दोसांझ अभी अपने नॉर्थ अमेरिका टूर पर हैं, जिसका नाम 'AURA World Tour 2026' है. उनका यह टूर 23 अप्रैल को वैंकूवर में ''बीसी प्लेस स्टेडियम' से शुरू हुआ था और 20 जून 2026 तक सैन फ्रांसिस्को में 'चेज सेंटर' में होने वाले शो के साथ जारी रहेगा.

वर्क फ्रंट 

हाल ही में, सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने करियर और अपने कॉन्सर्ट के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने जिमी फैलन को भांगड़ा भी सिखाया. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिस पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया.

वर्क फ्रंट की करे तो आखिरी बार दिलजीत फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ नजर आए थे.अब वह इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिखाई देंगे, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना ने भी मुख्य भूमिका निभाई हैं. बता दें, यह फिल्म 12 जून, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो