Fukrey 3 Box Office Collection: वीकेंड पर चला फुकरों का जादू, जानें तीसरे दिन कितनी की धूआंधार कमाई

Fukrey 3 Box Office Collection: फिल्म फुकरे 3 को रिलीज किए गए आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों से फिल्म ने कुछ ज्यादा अच्छा कलेक्शन नहीं किया है, लेकिन तीसरे दिन वीकेंड होने के चलते फुकरे 3 ने अच्छी खासी कमाई की है.

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • फुकरे 3 ने पहले दिन 8.82 करोड़ कमाएं थे.

Fukrey 3 Box Office Collection: 28 सितंबर को रिलीज हुई फुकरे 3 अब बॉक्स ऑफिस पर काफी छा रही है. ऐसे में जवान के रिकॉर्ड को फुकरे 3 ने तोड़ दिया. पहले कुछ दिनों में फैंस ने सबसे ज्यादा शाहरुख खान की फिल्म जवान को पसंद किया था लेकिन अब सिनेमाघरों में फुकरे 3 फिल्म देखने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहती हैं. इस फिल्म कॉमेडी ड्रामा फिल्म में ऋचा चड्ढा. पुलकिट सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने लीड किरदार अदा किए हैं.

तीसरे दिन की कमाई

फुकरे 3 ने पहले दिन 8.82 करोड़ कमाएं थे, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी, अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फुकरे 3 ने तीसरे दिन 11.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इस तरह फिल्म ने कुल 27.93 करोड़ कमा लिए हैं.

वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 30 करोड़ पार चुका है. दो दिनों की कमाई देखें तो पहले दिन 8.82 करोड़ की ओपनिंग करते हुए फुकरे 3 ने अपना खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन 7.81 करोड़ की केवल कमाई फिल्म ने की थी, लेकिन यह नई बॉलीवुड रिलीज के आगे काफी ज्यादा थी. 

आपको बता दें कि मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फुकरे 3’ विवेक अग्निहोत्री कि फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पहले दिन से ही खास कमाई नहीं कर पा रही है पहले दिन जहां फिल्म ने करीब 0.85 करोड़ कमाए, दूसरे दिन 0.9 करोड़ का कारोबार किया और तीसरे दिन सिर्फ 1.50 करोड़ रुपए में ही सिमटकर रह गई.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag