Fukrey 3 Box Office Collection: फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन ?

Fukrey 3 Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 छा रही है. यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज की गई थी.

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार रही है.

Fukrey 3 Box Office Collection: फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार रही है ऐसे में फिल्म ने फैंस को भी अपना दीवाना बना दिया है. अब जवान के बाद फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर उतर चुकी है अब देखना यह है कि क्या फिल्म फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर जवान की तरह छा सकती है या उससे कम ही उसे खुश रहना पड़ेगा. यह फिल्म 28 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी थी. ऐसे में फैंस की लगातार सिनेमाघरों में भीड़ नजर आ रही है.

फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत मिली है. इसके साथ ही फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. जिसकी वजह से दूसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा रहा है वीकेंड तक ये फिल्म खास कलेक्शन कर सकती है. फुकरे 3 में पहली दो फिल्मों की स्टारकास्ट नजर आई हैं.

बस अली फजल इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका कैमियो है जो लोगों को उनके किरदार की कमी खलने नहीं देता है. फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मंजोत सिंह और ऋचा चड्ढा लीड रोल में नजर आए हैं.

35-40 करोड़ का बिजनेस 

फिल्म फुकरे 3 ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है सिनेमाघरों में अब जवान के बाद फुकरे के लिए भीड़ जमा दिख रही है. फुकरे 3 ने वीकडे होने पर भी शुक्रवार को अच्छा कलेक्शन किया है ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.82 करोड़ का कलेक्शन किया था. बताया जा रहा है कि फुकरे 3 ने दूसरे दिन करीब 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 16.32 करोड़ हो जाएगा. फिल्म 35-40 करोड़ का बिजनेस पहले वीकेंड तक कर सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag