वेब सीरीज आश्रम की बबीता ने अपने गाने 'धुंआ - धुंआ पर बिखेरा ऐसा रंग, उनके इस नए अंदाज़ के लोग हो गए दीवाने

वेब सीरीज आश्रम में बबीता का किरदार निभाने वाली त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने गाने 'धुंआ - धुंआ' में ऐसा कमाल का डांस किया की लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • इस गाने में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) के साथ - साथ प्रणव वत्स भी नज़र आएंगे

बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम के बाद से ही त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) को एक नई पहचान मिली। आपको बता दें, की त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) के सोशल मीडिया पर कई लोग फॉलो करते हैं।

वह आये दिन अपने फैंस के साथ अपनी बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक नया ही अंदाज़ देखने को मिला है, जिसके सभी दीवाने हो रहें हैं। त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) गाने 'धुंआ - धुंआ' में नए अवतार में नज़र आईं। 

सोशल मीडिया पर यह गाना धमाल मचा रहा है और अब तक वीडियो को 2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) के इस गाने 'धुंआ - धुंआ' को म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है, और इसको आवाज़ दी है बॉलीवुड के फेमस सिंगर नक्काश अजीज ने।

इस गाने में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) बोल्ड लुक में नज़र आईं और उन्होंने इसमें बहुत ही शानदार डांस किया है, जिसके सभी दीवाने हो गए हैं। इस गाने में त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) के साथ - साथ प्रणव वत्स भी नज़र आएंगे। दोनों की जोड़ी साथ में कमाल की लग रही है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें, की गाने 'धुंआ - धुंआ' एल्बम के निर्माता विनोद पालीवाल, वृंदा भंडारी और संवर शेख हैं। त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) के सोशल मीडिया पर 2.7 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। 


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag