नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज अपनी फिल्मों और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है. हाल ही में उन्होंने अपने टीनएज के एक दर्दनाक अनुभव को खुलकर शेयर किया. जाह्नवी ने बताया कि मात्र 15 साल की उम्र में उनकी तस्वीरें एक अश्लील वेबसाइट पर दिखाई दी थी.
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में यह बात बताई. उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में आईटी क्लास के दौरान लड़के मजाक में उन वेबसाइट्स पर जाते थे. वहीं जाह्नवी को अपनी तस्वीरें ऐसी साइट पर देखने को मिली. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह डीपफेक था या नहीं, लेकिन कुछ वैसा ही था. मैंने एक पोर्न साइट पर अपनी तस्वीर देखी."
जाह्नवी ने आगे बताया कि यह घटना स्कूल की आईटी क्लास के समय हुई थी. लड़के मजे के लिए ऐसी साइट्स खोलते थे और वहां उनकी तस्वीरें मौजूद थी. जाह्नवी के लिए यह अनुभव बहुत अजीब और परेशान करने वाला था. उस समय उन्होंने सोचा कि शायद सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ की यह कीमत चुकानी पड़ती है.
जाह्नवी ने कहा कि शुरू में उन्हें लगा था कि यह सब सहना ही पड़ता है, लेकिन अब उनका नजरिया बदल गया है. आज भी उनकी एआई से बनी फेक तस्वीरें ऑनलाइन घूमती रहती है. इनमें उन्हें ऐसे कपड़ों में दिखाया जाता है जो उन्होंने कभी नहीं पहने और पोज भी ऐसे जिन्हें उन्होंने कभी नहीं किया.
जाह्नवी ने बताया कि ये फोटोज इस तरह फैलाई जाती है जैसे उन्होंने खुद शेयर की हो. इससे उनकी इमेज प्रभावित होती है. अगर भविष्य में वे किसी डायरेक्टर से कहें कि वे कोई खास ड्रेस नहीं पहनना चाहती, तो लोग पुरानी फेक तस्वीरें दिखाकर सवाल उठा सकते है. इससे उन्हें बहुत बुरा लगता है.
जाह्नवी ने माना कि इससे उन्हें दुख होता है, लेकिन वे खुलकर शिकायत नहीं कर पाती. उनका कहना है कि उनकी आवाज में अभी उतनी ताकत नहीं है. साथ ही लोगों का रवैया भी ऐसा होता है कि "तुम्हें इतना कुछ मिला है, थोड़ा सह लो". वे डरती हैं कि शिकायत करने से असली मुद्दे से ध्यान भटक सकता है. First Updated : Sunday, 05 April 2026