क्या कंगना रनौत ने कर ली गुपचुप शादी? मंगलसूत्र और चूड़ियों ने बढ़ाया सस्पेंस, पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी

कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. कंगना पारंपरिक शादीशुदा महिला के अवतार में नजर आ रही हैं जिसके बाद इंटरनेट पर यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या कंगना ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है?

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: बॉलीवुड की 'क्वीन' और राजनेता कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसे देख उनके फैंस पूरी तरह हैरान हैं. इस वीडियो में कंगना पारंपरिक शादीशुदा महिला के अवतार में नजर आ रही हैं जिसके बाद इंटरनेट पर यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या कंगना ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है? अब खुद एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

​क्या है वायरल वीडियो का सच?

​सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कंगना रनौत भारी सुरक्षा के बीच एक घर से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का बेहद साधारण सलवार-सूट पहना हुआ है और माथे पर बिंदी लगाई है. 

लुक देखते ही सवालों की बाढ़

इस लुक को देखते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. फैंस कमेंट्स में पूछने लगे, मंगलसूत्र? क्या कंगना की शादी हो गई? तो किसी ने पूछा इन्होंने कब और किससे शादी कर ली?

​कंगना रनौत ने अफवाहों पर क्या कहा?

​शादी की खबरों के बाजार गर्म होते ही कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पर सफाई दी. उन्होंने अपनी स्टोरी पर उसी लुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं हर दिन शहर में और आसपास शूटिंग करती रहती हूं और किसी ने मेरी यह तस्वीर खींच ली जिसमें मैं अपने कैरेक्टर के मेकअप लुक में हूं. अब मेरे पास लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं. लेकिन एक शादीशुदा महिला के लुक को लेकर इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं. मैं वादा करती हूं कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी.

​'क्वीन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं एक्ट्रेस

​असल में कंगना रनौत ने कोई गुप्त विवाह नहीं किया है. यह पूरा गेटअप उनकी आने वाली फिल्म 'क्वीन 2' के सेट का है. हाल ही में अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का काम पूरा करने के बाद कंगना ने इस सीक्वल की शूटिंग शुरू की है. ऐसे में फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस अभी सिर्फ रील लाइफ में शादीशुदा बनी हैं रियल लाइफ में नहीं

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो