कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा संग रैंप वॉक से लूटा महफिल, भारती के बेटे लक्ष्य ने भी क्यूटनेस से जीता दिल

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, रविवार को कपिल शर्मा अपनी तीन साल की बेटी अनायरा शर्मा के साथ रैंप वॉक किए। इस दौरान उनकी बेटी ने अपनी क्यूटनेस से महफिल की सारी लाइमलाइट लूट ली। इसके अलावा भारती सिंह अपने बेटे लक्ष्य और कृष्णा अभिषेक के साथ रैंप वॉक पर उतरे थे।

calender

बीते दिन कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ पहली बार रैंप वॉक किया। रविवार को हुए फैशन शो में कॉमेडियन की बेटी ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया। रैंप वॉक के दौरान अनायरा अपने पापा  (कपिल शर्मा) के साथ रैप पर उनका हाथ पकड़कर बेहद कॉन्फिडेंट के साथ चलते हुए दिखी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग उनपर जमकर प्यार लुटा रहे थे। कपिल और उनकी बेटी का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। कई यूजर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियांए  भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है, यह गिन्नी की तरह दिख रही हैं, वही कई लोगों ने उनकी तुलना बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक से करते हुए लिखा है, अब्दु रोजिक की बहन की तरह लग रही है।

देखें वीडियो

भारती ने भी बेटे लक्ष्य और कृष्णा के साथ किया रैंप वॉक

कपिल शर्मा के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह ने भी कृष्णा अभिषेक के साथ रैंप वॉक किया। इस दौरान भारती के बेटे लक्ष्य को कृष्णा अभिषेक ने अपनी गोद में उठाया हुआ था। इन तीनों ने अपना आउटफिट ब्लू और ब्लैक में पेयर किया हुआ था। अनु रंजन ने रविवार 14 मई को मुंबई में अपनी बेटी फैशन फंडरेज शो का आयोजन किया था। रंजन अपनी संस्थान बेटी के माध्यम से वह समाज के सभी स्तरों पर महिलाओं के नेतृत्व और भागीदारी को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इस शो को मदर्स डे के मौके पर आयोजित किया गया था, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराधों और अपराधियों के विरुद्ध धर्मयुद्ध का संदेश दिया गया था। इस शो में कई मशहूर हस्तियां शामिल होकर 'नो मोर फियर' का संकल्प लिया। 

देखें वीडियो

First Updated : Monday, 15 May 2023