Karwa Chauth Bollywood: करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने इस बार भी अपनी सांस्कृतिक झलक पेश की. बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां इस त्योहार की रौनक को बढ़ाते हुए पारंपरिक लुक में सुनीता कपूर के घर पहुंचीं. इस खास अवसर पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रवीना टंडन, मीरा राजपूत, नताशा दलाल समेत कई अन्य सितारे शामिल हुए. खास बात रही नवविवाहित अलेखा अडवाणी की पहली करवा चौथ, जिन्होंने अपने सास-ससुर और अन्य परिवार के साथ इस मौके को खास बनाया.
सुनीता कपूर के घर की गरिमा और बॉलीवुड की चमक दमक ने इस त्योहारी शाम को और भी यादगार बना दिया. सभी कलाकारों ने अपनी पारंपरिक पोशाकों में निखरकर करवा चौथ की खूबसूरती को चार चांद लगाए.
मीरा राजपूत लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने कैमरों के सामने खूबसूरती से पोज देकर समारोह की शुरुआत की. वहीं फैबुलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स की स्टार महीप कपूर ने नीले सलवार के साथ लाल कुर्ता पहना. गीता बसरा ने भी लाल साड़ी में जलवा बिखेरा, जबकि रवीना टंडन पीली साड़ी में खास दिखीं. नताशा दलाल और उनकी भाभी जानवी देसाई धवन ने भी पारंपरिक परिधानों से समां बांधा.
अलेखा अडवाणी जो कि आदर जैन की पत्नी हैं इस साल पहली बार करवा चौथ मना रही हैं. सुनीता कपूर के घर उनका स्वागत खास अंदाज में हुआ. अलेखा ने अपनी सास रिमा जैन और भाभी अनिस्सा मल्होत्रा के साथ इस पावन पर्व का आनंद लिया. यह उनके लिए एक यादगार शाम रही क्योंकि यह उनका पहला करवा चौथ था. First Updated : Saturday, 11 October 2025