Loveyapa Box Office Collection: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

Loveyapa Box Office Collection: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म लवयापा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की यह फिल्म खासतौर पर जेनरेशन Z के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है. हालांकि, पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.

calender

Loveyapa Box Office Collection: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी ख़ुशी कपूर की डेब्यू फिल्म "लवयापा" सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की यह फिल्म खासतौर पर जेनरेशन Z को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है. हालांकि, पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही.

यह फिल्म एक तमिल हिट लव स्टोरी का हिंदी रीमेक है, जिसमें आधुनिक रोमांस को नए अंदाज में पेश किया गया है. खूबसूरत लोकेशन्स, शानदार संगीत और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी के बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार ने फिल्ममेकर्स की उम्मीदों को झटका दिया है.

पहले दिन लवयापा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 1.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. धीमी ओपनिंग के बावजूद, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है.

कहानी में कितना दम?

फिल्म की कहानी गौरव (जुनैद खान) और बानी (खुशी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका प्यार एक अनोखी चुनौती का सामना करता है. जब बानी के पिता, जिनका किरदार अनुभवी अभिनेता आशुतोष राणा निभा रहे हैं, दोनों को अपने फोन बदलने की शर्त रखते हैं, तो उनकी प्रेम कहानी में भूचाल आ जाता है.

इस दौरान, पुराने रिश्तों से जुड़े गुप्त संदेश और अनकहे राज सामने आने लगते हैं, जिससे गौरव और बानी के बीच संवाद और विश्वास की दीवार दरकने लगती है. फिल्म में कीकू शारदा भी हैं, जो अपने कॉमिक अंदाज से हल्के-फुल्के पलों का तड़का लगाते हैं.

क्या वीकेंड पर आएगा उछाल?

पहले दिन के कलेक्शन को देखकर फिल्म की ओपनिंग औसत मानी जा रही है, लेकिन शुक्रवार से रविवार के बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने की संभावना है. अगर माउथ पब्लिसिटी और यंग ऑडियंस का सपोर्ट मिला, तो यह फिल्म धीरे-धीरे कलेक्शन बढ़ा सकती है. First Updated : Saturday, 08 February 2025