हम बहुत लकी हैं..., ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में क्या हाल बिग बॉस स्टार रोशेल राव का बड़ा अपडेट

ईरान-इजराइल युद्ध की आग ने दुबई को भी अपनी चपेट में ले लिया है. कई बॉलीवुड सेलेब्स यहां फंसकर परेशान हो रहे हैं. हवाई अड्डे बंद, उड़ानें कैंसल और तनाव का माहौल है. ऐसे में बिग बॉस फेम रोशेल राव ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर कर दुबई की असल सिचुएशन बताई है.

calender

नई दिल्ली: ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव और जंग का असर अब हवाई यात्रा से लेकर मनोरंजन क्षेत्र तक पहुंच गया है. कई देशों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिसमें दुबई भी शामिल है. इस वजह से बॉलीवुड, टीवी और साउथ के कई बड़े सितारे दुबई में फंसे हुए हैं. फैंस और परिवारजनों में सबसे बड़ी चिंता यही है कि क्या सभी सेलेब्रिटी सुरक्षित हैं. इसी बीच बिग बॉस फेम रोशेल राव और उनके पति कीथ सिकेरा ने दुबई से एक दिल को सुकून देने वाला अपडेट शेयर किया है और बताया है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.

रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच दुबई की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से बताया. कपल ने न सिर्फ खुद को सुरक्षित बताया, बल्कि यूएई सरकार की सराहना भी की कि उन्होंने इस संवेदनशील स्थिति को कितनी शांति और व्यवस्थित तरीके से संभाला है.

दुबई की सिचुएशन

रोशेल राव ने दुबई की सिचुएशन बताई, कहा - कोई पैनिक नहींद कपिल शर्मा शो और बिग बॉस 9 की मशहूर एक्ट्रेस रोशेल राव और उनके पति कीथ सिकेरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा. कैप्शन में उन्होंने लिखा, दुबई अपडेट:- UAE सरकार ने जिस तरह से पूरी सिचुएशन को हैंडल किया है, उससे हम पूरी तरह हैरान हैं. कोई पैनिक या अफरा-तफरी नहीं हुई है. हम दुबई में अपने सभी दोस्तों के साथ-साथ हमारे होटल के स्टाफ और यहां की आम जनता से मिले प्यार और मदद से बहुत खुश हैं.

डर फैलाने वालों को जवाब

हम ठीक हैं और अभी भी इस खूबसूरत शहर का जितना हो सके उतना एंजॉय करने की कोशिश कर रहे हैं. जो लोग लड़ाई और डर फैलाते हैं, उनसे लड़ने के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि हम हर दिन को पूरी तरह से खुलकर जिएं. हम इस इलाके में सभी के लिए दुआ कर रहे हैं और भगवान पर भरोसा है कि वो हल और शांति लाएंगे. हमें अपनी दुआओं में रखना.. हम आप सभी को अपडेट रखेंगे. इंस्टा फैम, अब तक के सभी प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, हम बहुत खुशकिस्मत और प्यार महसूस कर रहे हैं. रोशेल और कीथ का यह अपडेट फैंस के लिए राहत की खबर बन गया है. उन्होंने न सिर्फ अपनी सुरक्षा की पुष्टि की, बल्कि सकारात्मक रहने और शांति की दुआ करने का संदेश भी दिया. First Updated : Monday, 02 March 2026