हाउस अरेस्ट में खुलेआम अश्लीलता, एजाज ने कंटेस्टेंट्स से करवाई गंदी हरकतें

एजाज खान के रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कंटेस्टेंट्स को कामसूत्र के पोजिशन सिखाते और परफॉर्म करते देखा गया, जिससे लोगों और नेताओं में भारी गुस्सा है. शो पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

हाल ही में समय रैना के शो पर हुआ विवाद अभी थमा ही नहीं था कि अब एजाज खान के नए शो ने लोगों को और चौंका दिया है. उल्लू ऐप पर चल रहे उनके रिएलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें एजाज कंटेस्टेंट्स से शारीरिक संबंधों और कामसूत्र के पोजिशन पर बातें करते दिख रहे हैं. बातों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स उन्हें परफॉर्म करते भी नजर आते हैं.

करीब दो मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इसमें एक लड़की कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग पोजिशन सिखाते हुए दिख रही है. एजाज खान ने ना सिर्फ उनसे ये बातें करवाईं, बल्कि उन्हें सबके सामने एक्ट करने को भी कहा.

जनता और नेताओं में भारी नाराजगी

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर एजाज खान और शो के मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि यह वीडियो इतना भद्दा है कि दिखाया भी नहीं जा सकता.

मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता

लोगों का कहना है कि इस तरह का कंटेंट मनोरंजन के नाम पर वल्गैरिटी को बढ़ावा दे रहा है. सोशल मीडिया पर लोग सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of I&B) को टैग कर रहे हैं और शो पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं.

“बहुत हो गया, अब बैन करो” – जनता की मांग

एक यूज़र ने लिखा, “एजाज ने सारी हदें पार कर दी हैं, समय रैना का शो इसके सामने कुछ भी नहीं. ये लोग हमारे बच्चों की सोच और भविष्य को बिगाड़ रहे हैं. इस शो को तुरंत बैन किया जाए.”

नेताओं ने भी उठाई आवाज

शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि उल्लू ऐप को अब तक बैन क्यों नहीं किया गया? वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस पर कार्रवाई की जाएगी और ऐसी चीजें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

“भारतीय संस्कृति की बेइज्जती”

लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एजाज खान ने शो के नाम पर अश्लीलता की सारी सीमाएं पार कर दी हैं. क्या ये हमारे समाज और संस्कृति का हिस्सा है?” एक और यूज़र ने कहा, “किरदार से लेकर काम तक, सब घटिया है. ऐसे लोगों को OTT प्लेटफॉर्म जगह क्यों देते हैं?”

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag