करोड़पति PAK यूट्यूबर ने प्रेग्नेंट बीवी को किया चीट, GF ने भी खोल दिया पोल; सोशल मीडिया पर रजब बट्ट जमकर हो रहे ट्रोल
पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे. उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक की बात की है, जिसके कारण उनकी पत्नी ने उनके काले चिट्ठे दुनिया के सामने रख दी है, जिससे वे जमकर ट्रोल हो रहे.

पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर और व्लॉगर रजब बट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़े विवाद में फंसे हैं. वे फैमिली व्लॉग्स से काफी लोकप्रिय हुए थे और लोगों ने उन्हें आइडल मान लिया था, लेकिन अब उनकी पत्नी ईमान फातिमा से तलाक की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. खास बात यह है कि रजब ने एक पॉडकास्ट में टीवी पर ही तलाक का ऐलान कर दिया, जिससे मामला और गरमा गया.
शादी का भव्य आयोजन
रजब बट्ट ने 2024 में ईमान फातिमा से शादी की थी. यह पाकिस्तान की सबसे शानदार शादियों में से एक थी. वेडिंग फंक्शन्स में नोटों की बारिश हुई, दुल्हन पर नोट उड़ाए गए और वीडियो वायरल हुए, लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद ही रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया.
हाल ही में रजब ने पॉडकास्ट में कहा कि वे अब शादी नहीं निभा सकते. इसके बाद उन्होंने ईमान को डिवोर्स नोटिस भेजा, जिसे ईमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. ईमान ने बच्चे के लिए दुख जताया और कहा कि मेरे और मेरे बच्चे की क्या गलती?
ईमान ने अफेयर का लगाया आरोप
ईमान का आरोप है कि प्रेग्नेंसी के दौरान रजब ने उन्हें धोखा दिया. रजब ने पॉडकास्ट में कहा कि शादी से पहले उनकी एक गर्लफ्रेंड थी, लेकिन रिश्ता खत्म हो गया था. उन्होंने खुद ईमान को सब बताया और माफी मांगी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर कई लड़कियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं.
जहरा मलिक नाम की लड़की ने वीडियो में दावा किया कि वह रजब की पास्ट नहीं, बल्कि प्रेजेंट है. उन्होंने कहा कि रजब 15-15 दिन तक ईमान के मैसेज नहीं देखते थे. एक अन्य लड़की फातिमा ने पॉडकास्ट में बताया कि शादी के दौरान रजब उनके साथ दो महीने रिलेशन में थे. रजब ने उन्हें भी चीट किया और जहरा मलिक से भी जुड़े रहे. ईमान को इन अफेयर्स के बारे में कुछ पता नहीं था.
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
ये खुलासे होने के बाद रजब बट्ट ट्रोल्स के निशाने पर हैं. पाकिस्तान की जनता उन्हें खरी-खोटी सुना रही है. उनकी यूट्यूब इमेज, जो फैमिली-ओरिएंटेड थी, अब बुरी तरह प्रभावित हुई है. लोग कह रहे हैं कि यह सब प्लान्ड था, खासकर बच्चे के जन्म के बाद तलाक देने की बात. रजब की हरकतों से उनकी फैन फॉलोइंग पर बुरा असर पड़ा है.


