Lock Upp सीजन 2 में Ram Kapoor ने पार की सारी हदें, इंफ्लुएंसर को किया Lip Kiss, यूजर्स बोले- बेशर्म

लॉक अप सीजन 2 इन दिनों कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं हाल में टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर राम कपूर के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छेड़ दी है.

calender

मुंबई: लॉक अप सीजन 2 इन दिनों कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं हाल ही में टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर राम कपूर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंफ्लुएंसर वरूण यादव यादव उर्फ लैला को 'किस' करते नजर आ रहे है. वहीं इस वीडियो के सामने आते यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

राम ने लैला को किया Kiss  

वायरल हो रहा क्लिप लॉक अप के बीते एपिसोड का है, जिसमें वरुण, राम और बाकी के कंटेस्टेंट गार्डन एरिया में बैठकर चिल करते नजर आ रहे है. वहीं राम अपने साथ बैठे वरुण के क्लोज आते है और उन्हें गाल पर किस कर देते है. इतना हो नहीं। इसके बाद एक्टर, वरुण को जोर से पकड़पर पीछे को धकेलते हुए लिपलॉक करते हुए भी नजर आते है. वहीं गार्डन एरिया में बैठे लोग राम की इस हरकत को देखकर हैरान रह जाते हैं. 

हालांकि कैमरा के एंगल के कारण ये साफ नहीं हो पाया 'किस' वाकई अलसी थी या फिर वह वरुण के मिलकर एक्टिंग कर रहे थे. वीडियो में आगे देखा जा सकता है जहां वारौं कहते है "देखा ये बंदा 40 साल बाद में किस कर सकता है और चीट कर सकता है". इसके बाद गौरव खन्ना की पत्नी आकांशा कहती है "अब बोल दे दुनिया को की तू होमोफोबिक नहीं है" जिसके बाद वरुण उसका मतलब पूछते नजर आते है. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का भी इस दौरान हैरानी के कारण  मुंह खुला का खुला  रह गया.

सोशल मीडिया पर भड़के लोग 

बता दें, शो बड़े अच्छे लगते है के बाद लोग अभी भी राम-कपूर और प्रिया के किरदार को भूल नहीं पाए है, जिसके कारण उनका ऐसा अवतार देखना फैंस के लिए काफी शॉकिंग है. यहीं वजह है कि 52 साल के राम कपूर की इस हरकत को देखकर लोग भड़क उठे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा " यह सीमा के पार है.. वायरल और टीआरपी के लिए कुछ भी करोगे? बेशर्म पार्टिसिपेटर और बकवास शो" दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "ये बिल्कुल भी मजेदार नहीं है" 

चीटिंग को लेकर क्या बोले राम कपूर 

बता दें, राम कपूर शादी में चीटिंग को लेकर टिप्पणी करते हुए नजर आए थे, जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना की गई थी. एक्टर ने कहा था "रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और कभी-कभी कमजोरी के क्षण में गलती से ऐसा हो जाता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति को एहसास होता है कि परिवार के साथ उसका रिश्ता मजबूत है, तो वह वापस लौट सकता है, और समय सब कुछ ठीक कर देता है और कोई भी बात रिश्ते को खत्म नहीं कर सकती". लॉक अप सीजन 2 की शुरू होते ही कई बड़े खुलासे देखने को मिल रहे है. अब देखना होगा कि शो में आगे-आगे और क्या ड्रामा देखने को मिलता है.  First Updated : Wednesday, 01 July 2026