विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' के ट्रेलर पर रश्मिका मंदाना का आया रिएक्शन, फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' के ट्रेलर पर उत्साह जताते हुए टीम को बधाई दी, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो 31 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिसमें विजय का किरदार उनके अब तक के रोल्स से अलग और चुनौतीपूर्ण है.

Simran Sachdeva

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर विजय देवरकोंडा के लिए अपना समर्थन और स्नेह जताया है. विजय की अपकमिंग फिल्म 'किंगडम' का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, रश्मिका ने सोशल मीडिया पर उत्साह से भरा रिएक्शन दिया और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी. फिल्म 31 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है और रश्मिका की पोस्ट ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.

रश्मिका और विजय देवरकोंडा का रिलेशनशिप लंबे समय से चर्चा में है और ऐसे में अभिनेत्री का ये संदेश ना सिर्फ फैंस के लिए रोमांचक है, बल्कि फिल्म 'किंगडम' की ओर भी सभी की निगाहें खींच रहा है. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में विजय एक ऐसी भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है.

रश्मिका का जोश भरा संदेश

विजय देवरकोंडा ने जब अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पूर्व में ट्विटर) पर ‘#KingdomTrailer’ शेयर किया. तो इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा – मैं अब 31 तारीख का इंतजार नहीं कर सकती! हम आग देख सकते हैं @TheDeverakonda (चेरी ब्लॉसम और पिंक हार्ट स्पार्क्स). आप तीन प्रतिभाशाली!! मैं ये देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं कि आप लोगों ने मिलकर क्या बनाया है.. @gowtam19 @anirudhofficial (रेड हार्ट कॉमिक). इंतजार नहीं कर सकती!!!!!! #KingdomOnWhen31st - चलो चलते हैं! (फायर्स और डांसिंग वुमन गामा)

ट्रेलर में दिखी जबरदस्त एक्शन और थ्रिल की झलक

शनिवार रात जारी किए गए किंगडम के ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल ग्रैविटी साफ नजर आती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक जासूस एक खतरनाक मिशन को अंजाम देने की कोशिश करता है, जिसके चलते वह जेल पहुंच जाता है और वहां से कहानी एक अनपेक्षित मोड़ लेती है.

'किंगडम' की रिलीज और स्टारकास्ट

किंगडम 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन और लेखन गौतम तिन्नानूरी ने किया है. इस एक्शन स्पाई थ्रिलर में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले एस नागा वामसी और साई सौजन्या ने प्रोड्यूस किया है. इसका म्यूजिक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.

रश्मिका मंदाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इस साल रश्मिका मंदाना की तीन बड़ी फिल्में छावा, सिकंदर और कुबेरा रिलीज हो चुकी हैं. इसके अलावा वह राहुल रविंद्रन की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में भी नजर आएंगी, जिसमें दीक्षिथ शेट्टी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. रश्मिका के पास 'मायसा' और 'थामा' जैसे अन्य प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag