एनिमल पार्क से पुष्पा 3 तक... बॉलीवुड से टॉलीवुड तक छाएंगी रश्मिका मंदाना, बड़े पर्दे पर होगा धमाका

रश्मिका मंदाना आने वाले वर्षों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी, जिनमें Animal Park, Pushpa 3, कॉकटेल 2 और मायसा शामिल हैं. शादी की चर्चाओं के बीच उनका करियर लगातार ऊंचाइयों पर है.

calender

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रश्मिका मंदाना का नाम लगातार सुर्खियों में है. फैंस उन्हें प्यार से ‘नेशनल क्रश’ कहते हैं और उनकी हर अपडेट पर नजर बनाए रखते हैं. एक तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज है, तो दूसरी ओर उनके करियर की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. पिछले कुछ सालों में उन्होंने जिस तरह की कामयाबी हासिल की है, उसने उन्हें देश की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में ला खड़ा किया है. आने वाले साल भी उनके लिए बेहद खास साबित होने वाले हैं.

साल 2023 से 2025 तक का समय रश्मिका के लिए सुनहरा दौर रहा. बड़े बैनर और बड़े सितारों के साथ काम करते हुए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई. उनकी फिल्मों ने शानदार कमाई की और दर्शकों का दिल भी जीता. यही वजह है कि अब मेकर्स उन्हें अपनी बड़ी परियोजनाओं का हिस्सा बनाना चाहते हैं. अब उनके पास कई ऐसी फिल्में हैं, जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. आइए जानते हैं आने वाले समय में वह किन-किन प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.

‘एनिमल पार्क’ में फिर दिखेगा दमदार अंदाज

रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. खबर है कि इस फिल्म में रश्मिका एक बार फिर अहम भूमिका निभाएंगी. बताया जा रहा है कि इस बार कहानी और ज्यादा गंभीर और एक्शन से भरपूर होगी. फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

‘पुष्पा 3’ में श्रीवल्ली का मजबूत रोल

‘पुष्पा’ सीरीज की सफलता ने रश्मिका को नई पहचान दी. अब तीसरे भाग ‘पुष्पा 3’ को लेकर चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार उनका किरदार और भी प्रभावशाली होगा. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, और तीसरे पार्ट में भी यही जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी.

‘कॉकटेल 2’ में मॉडर्न किरदार

सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के सीक्वल में भी रश्मिका के शामिल होने की खबरें हैं. कहा जा रहा है कि यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. इसमें वह एक शहरी और आत्मनिर्भर लड़की की भूमिका निभा सकती हैं. कहानी में प्यार और रिश्तों का अलग रंग देखने को मिलेगा.

तेलुगु फिल्म ‘मायसा’ से एक्शन अवतार

हिंदी फिल्मों के साथ-साथ रश्मिका तेलुगु सिनेमा में भी सक्रिय हैं. उनकी फिल्म ‘मायसा’ एक एक्शन ड्रामा बताई जा रही है. इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. सामने आए लुक से साफ है कि इस बार वह काफी दमदार और अलग अंदाज में दिखेंगी. First Updated : Monday, 23 February 2026