'सारे कपड़े उतार कर मारा-पीटा और...' फिल्म डायरेक्टर रंजीत पर यौन शोषण का आरोप

Malayalam Film Industry Sexual Assault: मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत के खिलाफ एक के बाद अब दूसरा यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज हो गया है. हालांकि रंजीत पर एक एक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. केरल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस ने रंजीत पर गलत बर्ताव का आरोप लगाया था. केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष रंजीत ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Malayalam Film Industry Sexual Assault:  मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर यौन उत्पीड़न के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. जिसमें एक नया खुलासा हुआ है.  इस इंडस्ट्री में काम कर चुकी कई एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है.वहीं, इस मामले में एक्टर मुकेश और जयसूर्या के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है. ये डायरेक्टर के खिलाफ एक नहीं बल्कि दूसरा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है. 

रंजीत पर एक एक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. केरल पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कैसे एक्ट्रेस की मजबूरी का फायदा उठाया जाता है.    

होटल में रंजीत ने मुझे पीटा: एक्टर 

पुलिस ने जानकारी दी कि रंजीत ने पीड़ित को ऑडिशन के लिए बेंगलुरु के एक होटल में बुलाया था, लेकिन वहां उस एक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. रंजीत ने उसे अपने सारे कपड़े उतारने के लिए कहा और बाद में उसको मारा-पीटा. वहीं, घटना के अगले दिन रंजीत ने एक्टर को पैसे भी ऑफर किए थे.

चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस ने रंजीत पर गलत बर्ताव का आरोप लगाया था. केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष रंजीत ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हेमा समिति की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद लगाए गए आरोपों की जांच के लिए रविवार को सात सदस्यीय विशेष जांच दल के गठन की घोषणा की. हालंकि रंजीत ने इन ओरोपों को झूठा बताया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag