मुझे Kiss करने की कोशिश Lock Upp 2 राम कपूर के ऑन-कैमरा किस करने पर भड़कीं श्रेया कालरा

लॉक अप: सच या सजा के लीडरशिप टास्क के बाद श्रेया कालरा ने राम कपूर के व्यवहार पर असहज महसूस करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई. वहीं, टास्क के नतीजों में सबसे ज्यादा वोट पाकर शिवांगी जोशी टीम लीडर बनीं, जबकि आकांक्षा चमोला को दूसरी टीम की कमान मिल.

calender

नई दिल्ली: रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में एक टास्क के बाद हुआ विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है. बता दें, शो की कांटेक्ट श्रेया कालरा ने एक्टर राम कपूर के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उनकी कुछ हरकतों से काफी उनकंफर्टबले महसूस हुआ है. इस बयान के बाद शो में नया विवाद खड़ा हो गया है. 

दरअसल, हाल ही में शो में लीडरशिप टास्क कराया गया, जिसमें कांटेक्ट ने वोट कर अपनी टीम के कप्तान चुना. वहीं  सबसे ज्यादा वोट मिलने पर शिवांगी जोशी को टीम लीडर बनाया गया, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली आकांक्षा चमोला को दूसरी टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई.

शिवांगी के करीब आने पर क्या बोली श्रेया 

टास्क खत्म होने के बाद श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान एक घटना का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि टास्क के दौरान राम कपूर, शिवांगी जोशी के काफी करीब आ गए थे. श्रेया के मुताबिक, इस पर हर्षद चोपड़ा ने उन्हें थोड़ा दूरी बनाए रखने के लिए कहा. इसके बाद राम कपूर ने माफी भी मांगी, लेकिन श्रेया का कहना था कि उन्हें यह व्यवहार ठीक नहीं लगा.

पर्सनल बाउंड्रीज को लेकर कही ये बात 

बातचीत के दौरान श्रेया ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को दूसरों की पर्सनल बाउंड्रीज का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राम कपूर की कुछ हरकतों ने उन्हें भी पहले असहज महसूस कराया था. श्रेया ने साफ कहा कि "अगर वो मुझे चूमने की कोशिश करेगा, तो मैं उसका मुंह पकड़कर कहूंगी कि मेरे पिता भी मुझे इतना नहीं चूमते. मैंने तुम्हें तीन बार बचाया है लेकिन अगर भविष्य में मेरे साथ ऐसा दोबारा हुआ, तो मैं चुप नहीं रहूंगी." 

कब शुरू हुआ विवाद 

दरअसल, यह विवाद उस पुराने घटनाक्रम के बाद सामने आया है, जब एक एपिसोड में श्रेया द्वारा टास्क जीतने और राम कपूर को सुरक्षित करने के बाद एक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए उनके गाल पर किस किया था. अब उसी घटना को लेकर श्रेया ने अपनी आपत्ति सार्वजनिक रूप से व्यक्त की है. फिलहाल, राम कपूर की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब देखना होगा की श्रेया द्वारा राम कपूर को लेकर कही गई इस बात का एक्टर क्या जवाब देते है.  First Updated : Monday, 20 July 2026