'मैं ज़िंदा हूं, ज़िंदा होने का सबूत दूंगा' बटवारा 1947 का दूसरा टीजर रिलीज, सनी देओल का दिखा दमदार एक्शन

आमिर खान प्रोडक्शंस की मच अवेटेड फिल्म 'बटवारा 1947' का दूसरा टीज़र रिलीज कर दिया गया है. टीज़र की शुरुआत आमिर खान की गंभीर आवाज से होती है, जिसमें आजादी मिलने के बाद देश में फैली त्रासदी का जिक्र किया गया है.

Yashika Jandwani

मुंबई: आमिर खान प्रोडक्शंस की मच अवेटेड फिल्म 'बटवारा 1947' का दूसरा टीज़र रिलीज कर दिया गया है. करीब एक मिनट लंबे इस टीज़र ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है भारत के विभाजन की बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म आजादी के साथ जुड़े दर्द, बिछड़ने की पीड़ा और उस दौर की हिंसा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करती नजर आ रही है.

सनी देआल का दमदार डायलॉग

टीज़र की शुरुआत आमिर खान की गंभीर आवाज से होती है, जिसमें आजादी मिलने के बाद देश में फैली त्रासदी का जिक्र किया गया है. इसके बाद कहानी का माहौल धीरे-धीरे सामने आता है, जहां सनी देओल एक दमदार डायलॉग, "डर रहे हैं इंसान, मर रहे हैं इंसान....मैं जीते जी मरना नहीं चाहता. मैं ज़िंदा हूं और अपने ज़िंदा होने का सबूत दूंगा" बोलते हुए नजर आते है, जो फिल्म के टीजर को और इमोशनल और सीरियस बना देता है. 

विभाजन के दौरान फैली हिंसा आई नजर 

इसके साथ ही आगे टीजर में देखने को मिलता है कि विभाजन के दौरान फैली हिंसा, आगजनी, अफरा-तफरी और लोगों के पलायन की झलक दिखाई गई है. सनी देओल एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं जो मुश्किल हालात में भी साहस के साथ खड़ा दिखाई देता है. वहीं प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल की छोटी-छोटी झलकियां भी कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा देती है. 

टीज़र में एक और इम्पैक्टफुल सीन तब आता है, जब सनी देओल के किरदार से पूछा जाता है, "पंगा लेना है?" इसके जवाब में वह कहते हैं, "इरादा तो नहीं, पर ऐतराज़ भी नहीं है." उनके इस डायलॉग से साफ नजर आ जाता है कि सनी देओल किसी से नहीं डरते.

फिल्म की स्टारकास्ट 

बता दें, फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर देखने के बाद कहा जा सकता है फिल्म की कहानी उन आम लोगों के संघर्ष पर आधारित होगी, जिन्होंने 1947 के विभाजन के दौरान भय, हिंसा और विस्थापन जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया था. 

राजकुमार संतोषी ने किया निर्देश 

इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने किया है. खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर साथ आई है.वहीं फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. 'बटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो