यश-कियारा स्टारर फिल्म 'Toxic' का पहला गाना 'Tabaahi' रिलीज, कपल की केमिस्ट्री देख क्या बोले फैंस?
साउथ सुपरस्टार यश और की कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना "तबाही" रिलीज किया कर दिया गया है, जिसमें कियारा और यश के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने के ऑफिसियल वीडियो को ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है गया है.

मुंबई: साउथ सुपरस्टार यश और की कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है. वैसे-वैसे फैंस का फिल्म को लेकर भी एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है. वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. बता दें, मेकर्स ने फिल्म टॉक्सिक का पहले गाना "तबाही" रिलीज किया कर दिया गया है, जिसमें कियारा और यश के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
किसने लिखा गाना
गाने की बात करे तो इसके बोल राज शेखर द्वारा लिखे गए है. वहीं कई रोमांटिक गाना में अपनी आवाज दे चुके विशाल शेखर ने इस गाने को गया है. गाने के ऑफिसियल वीडियो को ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नयनतारा और तारा सुतरिया की भी झलक साफ देखी जा सकती है.
फैंस ने किया रियेक्ट
फिल्म के गाने 'तबाही' के रिलीज होते ही फैंस इस म्यूजिक वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "विशाल मिश्रा × यश = प्योर मैजिक". दूसरे यूजर ने लिखा "अब हम पा रहे है कि पूरी टॉक्सिक टीम इतनी कॉन्फिडेंट क्यों है" इसके साथ ही एक यूजर ने यश और किराया की जोड़ी देखने के बाद उन्हें 'राया' नाम भी दे दिया है.
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें, 'तबाही' सॉन्ग के अलावा फिल्म का फर्स्ट लुक भी काफी चर्चा में बना हुआ है. वहीं 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट की बात करें तो इसे 28 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जिसमें यश, कियारा, नयनतारा और तारा सुतारिया के अलावा हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसके बाद फिल्म को कहानी को लेकर कुछ साफ हो पाएगा.


