‘इतिहास रच दिया...’ थलापति विजय की जीत पर टाइगर श्रॉफ, रामचरण और महेश बाबू सहित इन अभिनेताओं ने बधाई

विधानसभा चुनाव 2026 से पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि विजय अपनी दम पर बनाई पार्टी से तमिलनाडु की सत्ता तक पहुंच जाएंगे। अब जब विजय को बड़ी जीत मिली है तो इंडियन सिनेमा में जश्न का माहौल है।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: थलापति विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया है। 6 दशकों से राज्य पर राज कर रही DMK और AIADMK का सिंहासन उनकी दो साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम TVK ने हिला दिया है। उनकी जीत ने सभी हैरान कर दिया। इस जीत के बाद विजय को फिल्म इंडस्ट्री से भी जमकर बधाई मिली।

अभिनेता विजय का जबरदस्त प्रदर्शन 

आपको बताते चलें कि विधानसभा चुनाव 2026 से पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि विजय अपनी दम पर बनाई पार्टी से तमिलनाडु की सत्ता तक पहुंच जाएंगे। अब जब विजय को बड़ी जीत मिली है तो इंडियन सिनेमा में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड से लेकर साउथ के सुपरस्टार तक, सबने एक्टर विजय को बधाई दी है।

इन अभिनेताओं ने दी बधाई 

दरअसल कई सेलेब्स ने तो रिजल्ट आने से पहले ही विजय को बधाई देनी शुरू कर दी थी। साउथ एक्टर नानी ने लिखा, “बधाई विजय सर, पहले आप पर शक किया गया और अब ताज पहनाया गया। ये हमारे घर में हुआ और अब पड़ोस के घर में हो रहा है। किसी कमजोर का जीतना हमेशा एब्सल्यूट सिनेमा होता है। उम्मीद है कि तमिलनाडु के लोगों के लिए कुछ अच्छा होगा।” 

राम चरण और चिरंजीवी ने भी दी बधाई   

एक्टर राम चरण ने लिखा, “तमिलनाडु में इस शानदार जीत के लिए विजय गारू को दिल से बधाई। आपका विजन और लोगों से जुड़ाव सच में सराहनीय है। भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं।” उनके पिता मेगास्टार चिरंजीवी ने भी विजय को जीत की बधाई दी। म्यूजिक कंपोजर AR रहमान ने भी एक्टर की जीत पर खुशी जताई।

महेश बाबू बोले- 'नया बेंचमार्क सेट किया...'   

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, “नया बेंचमार्क सेट करने और इस शानदार जीत के लिए बधाई। आज का दिन आप पर लोगों के अटूट विश्वास को दिखाता है। मुझे यकीन है कि ये जीत तमिलनाडु के लिए विकास लाएगी।”

रंभा ने कहा- 'CM के रूप में देखकर खुशी हुई'   

एक्ट्रेस रंभा ने भी विजय की जीत पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “डियर विजय, आपकी इस अचीवमेंट और नए चैप्टर की शुरुआत के लिए बधाई। आपको तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए बहुत खुशी हो रही है। आपकी लीडरशिप में सफलता की कामना करती हूं।” 

टाइगर श्रॉफ ने दी शुभकामनाएं   

गौरतलब है कि साउथ अभिनेताओं के अलावा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी विजय की जीत पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आप पर लोगों का विश्वास देखकर अच्छा लग रहा है। आपके जीवन के इस नए चैप्टर के लिए ढेर सारी बधाई।” 

विजय देवरकोंडा हुए एक्साइटेड   

विजय देवरकोंडा ने लिखा, “नए विजय गारू, तमिलनाडु के लोगों को मेरी तरफ से बधाई जिन्होंने बड़ी संख्या में वोट दिए और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई। तमिलनाडु के सभी लोगों और नए चीफ मिनिस्टर को मेरी शुभकामनाएं। तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में इस नए रूप को देखने के लिए मैं एक्साइटेड हूं।” 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो