'दो दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ और बात खत्म...', आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते को लेकर साल की शुरुआत में तब चर्चाएं तेज हो गईं, जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: पिछले साल से आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया और रिश्ते की खबरों से इनकार किया.

जनवरी में जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, तब फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गईं. अब कई महीनों बाद आरजे महवश ने पहली बार खुलकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. खबरों के मुताबिक उन्होंने  बातचीत के दौरान अपने और चहल के रिश्ते को लेकर कई बातें साफ कीं.

सोशल मीडिया पर फॉलो-अनफॉलो को बताया मामूली बात

जब महवश से पूछा गया कि उन्होंने और चहल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो क्यों किया, तो उन्होंने इसे ज्यादा बड़ा मुद्दा मानने से इनकार कर दिया. महवश ने कहा, लोगों को छोटी-छोटी बातों पर हंगामा करने की आदत होती है. जब आप खुद इस दौर से गुजरते हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं होती. जैसे दो दोस्तों के बीच बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया. बात वहीं खत्म हो जाती है. असल में, जब आप दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर बेतुकी बातें कर सकते हैं, तो आपको उनसे कोई शिकायत नहीं रखनी चाहिए. इसलिए मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं देती हूं और मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ रहेंगी. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.

क्या दोनों कभी दोस्त से बढ़कर थे?

इस सवाल पर महवश ने साफ शब्दों में कहा,नहीं, ऐसा कभी नहीं था. मैं उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हूं. उस समय (चहल के अलग दौर में) उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी. इसलिए हम सब बस यही चाहते थे कि उनका आईपीएल सीजन पूरा हो जाए. मैं उनके साथ एक सहारा बनकर खड़ी रही. आगे भी हम हमेशा उसी तरह मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे. मैं निडर होकर उनके साथ खड़ी रहूंगी.

कैसे बढ़ी थीं डेटिंग की चर्चाएं?

युजवेंद्र चहल और महवश का नाम उस समय ज्यादा सुर्खियों में आया, जब क्रिकेटर के धनश्री वर्मा से अलग होने की खबरें सामने आईं. दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं. हालांकि, उस वक्त भी महवश ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा था कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं.

इसके बाद दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान दोनों एक साथ नजर आए, जिससे अफवाहों को फिर हवा मिली. चहल के तलाक फाइनल होने के बाद भी महवश कई बार IPL मैचों में उन्हें सपोर्ट करती दिखीं और दोनों की साथ में आउटिंग्स भी चर्चा में रहीं. इसके बावजूद दोनों लगातार अपने रिश्ते को दोस्ती ही बताते रहे.

2020 में हुई थी चहल और धनश्री की शादी

युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में कोरियोग्राफर और रियलिटी शो स्टार धनश्री वर्मा से शादी की थी. दोनों साल 2024 में अलग हो गए थे और पिछले साल उनका तलाक फाइनल हो गया.

एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं महवश

वहीं, आरजे महवश ने हाल ही में सीरीज प्यार पैसा प्रोफाईल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. यह शो दुर्जोय दत्ता के बेस्टसेलिंग नॉवेल -अब जब तुम अमीर हो गए हो… चलो प्यार में पड़ जाते हैं से प्रेरित है. सीरीज में प्रतीक यादव, मिहिर आहूजा, नील भूपालम, नितीश शर्मा, शिवांगी खेडकर और आशीष राघव अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो