मुंबई: राम चरण और जाह्नवी कपूर फिल्म 'पेद्दी' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को ओवर-सेक्शुअलाइज करने पर सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है. बता दें, फिल्म 'पेद्दी' देखने के बाद इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसस और दर्शकों का ये मनना है कि इसमें जाह्नवी कपूर को ओवर-सेक्शुअलाइज्ड तरीके से दिखाया गया है. इस मुद्दे को उठाते हुए इंडस्ट्री की कई जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ-साथ अब मंडी से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस बारे में टिप्पणी की है और अपनी बात सामने रखी है.
बता दें, कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रोमोशंस में व्यस्त है, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच एक नई एजेंसी को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्या करना चाहिए कि जिससे फिल्मों में किरदार को ऑब्जेक्टिफाई न किया जाए. तो इस सवाल का कंगना का कुछ अपने स्टाइल में जवाब देते हुए कहा "जब मैं कोई फिल्म करने का निर्णय लेती हो तो काफी अलग-अलग नजरिए देखते को मिलते है, जो ज्यादातर मेरा एक्सपीरियंस है. जब आप काम करते हो तो आप किसी बात को उठाकर कह सकते हो कि ये थोड़ा सही नहीं लग रहा या जो भी आप कहना चाहो, क्योंकि कोई भी फिल्म बनाने वाला ये नहीं सोचता कि अब इसे कैसे ऑब्जेक्टिफाई करें."
आगे कंगना ने कहा "मेरे एक्सपीरियंस और मैंने जो देखा है, उसके हिसाब से वो लोग ऐसा नहीं सोचते एक एक्ट्रेसेस और उससे भी बढ़कर एक औरत होने के नाते आप अपनी बात रख सकते हो. अधिकतर केसेस में जब आप कहते हो ये अच्छा नहीं लग रहा तो सामने वाले लोग मान जाते है और उनको कहना होता कि उन्होंने ही एक पुरुष के तौर पर जब स्क्रिप्ट लिखी थी तब उनको ये गलत नहीं लगा था. कुछ ऐसी बात हो जाती है. वहीं अगर सबका फिल्म में बनाने में उतना ही सहयोग होता है तो सब बतौर टीम मिल मिलकर काम करते है"
इसी बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म फिल्म पेद्दी के डायरेक्टर बुची बाबू सन ने कहा है कि वह जाह्नवी कपूर के सभी सभी सीन्स में बदलाव करेंगे और उनको मकसद सिर्फ लोगों को एंटरटेन करना का था न कि किसी महिला का अपमान करना. इसके साथ ही डायरेक्टर ने सभी से माफी भी मांगी है. हालांकि जाह्नवी कपूर की ओर से इस विवाद को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. अब देखना होगा कि क्या जाह्नवी की ओर से कुछ जवाब आने के ममला थोड़ा ठंडा होता है या ये विवाद कोई नया मोड़ लेता है. First Updated : Tuesday, 09 June 2026