हेल्थ
मोबाइल देखते हुए खाना खा रहे बच्चे तो हो जाएं सावधान, बढ़ा रहा है इस बीमारी का खतरा
अगर आप अपने बच्चे को खाना खिलाते समय फोन देते हैं तो सावधान हो जाइए इससे ऑटिज्म का खतरा बढ़ जाता है. बच्चों को खाना खिलाते समय मोबाइल फोन देना आजकल आम बात हो गई है. रोते हुए बच्चे को शांत कराने के लिए मोबाइल देना और उसको बिजी रखना एक आसान तरीका हो गया है.
31 सप्ताह के गर्भपात की अनुमति मिलने के बाद बड़ा सवाल, कितनी देर बाद गर्भपात कराना असंभव?
सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात की अनुमति के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. इस फैसले में, कोर्ट ने 31 हफ्तों में गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी. यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इसी मामले के संबंध में, लड़की ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था.
नागपुर और छिंदवाड़ा में रहस्यमयी बीमारी का कहर, किडनी फेल होने से अब तक 14 बच्चों की मौत
Deaths Due to Mysterious illness : नागपुर और छिंदवाड़ा में पिछले एक महीने में 15 साल से कम उम्र के कई बच्चों की रहस्यमयी बीमारी से मौत हुई है. लक्षण AES जैसे हैं, लेकिन वायरस या बैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई. बच्चों में तेज बुखार, बेहोशी और किडनी फेल्योर देखा गया. विशेषज्ञ इसे विषाक्तता या पर्यावरणीय कारण भी मान रहे हैं. जांच जारी है, पर सरकारी सूचना बेहद सीमित है, जिससे चिंता बढ़ रही है.
गले की खराश, लगातार खांसी और बुखार… दिल्ली-NCR में लोग हो रहे बीमार, क्या लौट आया COVID?
H3N2 Influenza: दिल्ली-NCR में मानसून के बाद अचानक फ्लू और वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ गए हैं. तेज बुखार, खांसी और गले की खराश जैसे लक्षणों ने लोगों को फिर से COVID-19 की याद दिला दी है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कोरोना नहीं बल्कि H3N2 इनफ्लुएंजा है.
World Lung Day 2025: बिना धूम्रपान किए भी महिलाओं में फेफड़ों की बीमारी का खतरा ज्यादा, जानें इसकी वजह
World Lung Day 2025: महिलाएं बिना धूम्रपान किए भी COPD जैसी फेफड़ों की बीमारियों के लिए पुरुषों से ज्यादा संवेदनशील हैं. यह खतरा उन महिलाओं में भी होता है जो सिगरेट कम या कभी नहीं पी हैं. आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं...
सावधान! कहीं कैंसर का कारण न बन जाए आपकी रोजाना नहाने की आदत, सामने आई चौंकाने वाली स्टडी
रोजाना सुबह या रात में शॉवर लेना ताजगी और आराम देता है. लेकिन यह आदत त्वचा के लिए हमेशा सुरक्षित नहीं होती. विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना गर्म पानी और कड़े साबुन से शॉवर लेने से त्वचा की त्वचा की प्राकृतिक तेलीय परत खत्म हो सकती है और उसकी सुरक्षा क्षमता कमजोर हो जाती है. इसकी वजह से स्किन कैंसर जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ सकता है.
22 सितंबर से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, दवाइयों और मेडिकल डिवाइस की कीमतों में कटौती...जानिए मरीजों को कितना होगा फायदा ?
भारत सरकार 22 सितंबर से दवाइयों और मेडिकल डिवाइस पर GST में कटौती करने जा रही है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी. कई दवाइयों और रोजमर्रा के उत्पादों पर GST 0% से लेकर 5% तक घटा दिया गया है. इससे इलाज की लागत कम होगी और उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा. सरकार ने कंपनियों से नई कीमतें उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है.
क्या होता है दिमाग खाने वाला अमीबा, कैसी हुई इस बीमारी से एक छोटी बच्ची की मौत ? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और इलाज
केरल में दिमाग खाने वाले अमीबा (Naegleria fowleri) से एक बच्ची की मौत ने इस खतरनाक जीव की गंभीरता को सामने रखा है. यह अमीबा गुनगुने, साफ न किए गए पानी में पनपता है और नाक के रास्ते दिमाग तक पहुंचकर तेज संक्रमण करता है. शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार जैसे होते हैं, इसलिए पहचान मुश्किल होती है. इलाज कठिन है, इसलिए साफ-सफाई और सुरक्षित पानी का उपयोग जरूरी है. आइए जानते है इस खबर को विस्तार से...
AIIMS से डॉक्टरों का पलायन, 2 साल में 429 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा... ये बड़ी वजह आई सामने
2022 से 2024 के बीच AIIMS से 429 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया, जिनमें से 52 अकेले AIIMS दिल्ली से थे. वरिष्ठ डॉक्टरों का पलायन नेतृत्व की कमी, प्रशासनिक अराजकता और कार्यस्थल की राजनीति के कारण हुआ. नई AIIMS शाखाओं में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते हालात और खराब हैं. इससे संस्थानों की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा पर गहरा असर पड़ा है.
एसिडिटी की दवा 'रैनिटिडिन' में कैंसरकारी तत्व होने की आशंका, केंद्र ने दिए जांच के आदेश
CDSCO ने रैनिटिडिन दवा में कैंसरकारी तत्व NDMA की मौजूदगी को लेकर सभी राज्यों को सतर्क किया है और नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. DTAB की सिफारिश पर दवा की शेल्फ लाइफ घटाने और ICMR से दीर्घकालिक अध्ययन की सिफारिश की गई है.
समोसे, जलेबी और लड्डू पर नहीं लगेगा कोई चेतावनी लेबल, केंद्र सरकार ने दी ये स्पष्ट जानकारी
देश में कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह भ्रम फैलाया जा रहा था कि सरकार समोसे, जलेबी, लड्डू जैसे लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स पर स्वास्थ्य चेतावनी लेबल लगाने जा रही है. लेकिन केंद्र सरकार ने अब इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ कर दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह साफ जानकारी दी है कि समोसे, जलेबी और लड्डू पर कोई भी चेतावनी लेबल नहीं लगेगी.