Garlic Benefits: लहसुन के सेवन से होगी इन बीमारियों की छुट्टी, जानिए इसके अद्भुत गुण

लहसुन को आयुर्वेद में औषधि का दर्जा प्राप्त है। लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर कब्ज, रक्तचाप, संक्रमण और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है

calender

Garlic Benefits: लहसुन को आयुर्वेद में औषधि का दर्जा प्राप्त है। लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर कब्ज, रक्तचाप, संक्रमण और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है। डॉक्टर्स भी डाइट में रोजाना लहसुन शामिल करने की सलाह देते हैं।

प्राचीन समय से लहसुन का इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता है। साथ ही लहसुन का इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है। लहसुन में गंधक पाया जाता है, जिससे इसका स्वाद तीखा हो जाता है। अगर आपको लहसुन के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

लहसुन में कई गुण -

लहसुन में शरीर को असाधारण लाभ पहुंचने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां ठीक होती हैं।

पोषक तत्वों का स्त्रोत -

एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के अलावा इसमें फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं।

दिल के लिए बेहतर -

हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन बहुत लाभदायक है। रोजाना इसके सेवन से ब्लड प्रेशर काफी कंट्रोल हो जाता है।

पेट के लिए अच्छा -

कच्चा लहसुन पेट की सूजन को शांत करता है और आंतों के लिए अच्छा होता है। इससे पेट के कीड़े भी मर जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल -

लहसुन के सेवन से लीवर की कोलेस्ट्रॉल पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण -

इसके सेवन से वायरस बैक्टीरिया और फंगस से बचाव होता है। इसमें मौजूद रसायन बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है।

कैंसर रोधी गुण -

लहसुन खाने से कैंसर से बचाव में मदद मिल सकती है। इसका अर्क कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकता है।

First Updated : Tuesday, 24 January 2023