Health tips: कब्ज की समस्या में रामबाण दवा है अंजीर, ऐसे करें सेवन

खराब जीवनशैली और अनियमित खानपान के चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों में से एक कब्ज इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान है

calender

खराब जीवनशैली और अनियमित खानपान के चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों में से एक कब्ज इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान है।

आमतौर पर कब्ज की समस्या खानपान में फाइबर की कमी, पानी की कमी, एक्‍सरसाइज न करने और ज्‍यादा मीट खाने से होती है। खराब जीवनशैली की वजह से होने वाली यह समस्या कई गंभीर बीमारियों की जड़ होती है। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित है, तो इन आर्युवेदिक उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते हैं।

कब्ज की शिकायत -

कब्ज की शिकायत हो तो अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर इसके साथ ही गैस और एसीडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दे सकता है।

मजबूत होगी पाचन क्रिया -

अंजीर खाने से पाचन क्रिया बेहतर बनती है और मल त्यागने में आसानी होती है। इससे पेट खुलकर साफ होता है।

बहुत फायदेमंद है सेवन -

कब्ज की समस्या में अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है और इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।

पानी में उबालकर पिएं -

सुबह खाली पेट अंजीर को पानी में उबालकर पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा और कब्ज से छुटकारा मिलेगा।

पानी में भिगोकर खाएं -

रात में 2 से 3 अंजीर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।

दूध में उबालकर खाएं -

अंजीर को दूध के साथ उबालकर खाने से सेहत को कई अद्भुत लाभ मिलते है साथ ही पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

खाएं ताजा अंजीर -

इसमें विटामिन B6 और फाइबर तथा कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ब्रेकफास्ट के बाद ताजे अंजीर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होगा।

First Updated : Wednesday, 08 February 2023