चार दिन बढ़ी आफताब की पुलिस रिमांड, अब होगा पॉलीग्राफिक टेस्ट

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी सुलझने का नाम नही ले रही है। पुलिस दिन-रात एक करके सबूत जुटाने में लगी है लेकिन पुलिस को अभी तक ज्यादा सबूत हाथ नही लगे है। वहीं आज फिर आफताब की कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान आफताब ने कबूला कि, "जो मैंने किया गुस्से में किया। जो गलती की, वो गुस्से में की। वह जांच में सहयोग कर रहा है। हालांकि उसे घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है।"

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

वहीं दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से आफताब की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। जिसको कोर्टने स्वीकार कर लिया है। अब आफताब की पुलिस रिमांड चार दिन ओर बढ़ा दी गई है। वहीं कोर्ट ने आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट कराने के भी आदेश दे दिये है। जिसके बाद आज ही आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट हो सकता है जिसके लिए दिल्ली पुलिस फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से संपर्क कर रही है।

हालांकि सोमवार को आफताब का नार्को टेस्ट होना था जो नहीं हो पाया था। लेकिन अब उससे पहले उसका पॉलीग्राफिक टेस्ट होना है। सूत्रो का कहना है कि, आफताब ने भी पॉलीग्राफिक टेस्ट के लिए हां कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में श्रद्धा के बाकी के बॉडी पार्ट्स को खोजने में लगी है।

पुलिस पहले ही बता चुकी है कि, आफताब उनको गुमराह कर रहा है और केस को मोड़ने की कोशिश कर रहा है। इसलिए अभी तक पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने आफताब के घर वालों की तलाश शुरू कर दी है जो अपना घर छोड़कर भाग चुकें है।

और पढ़ें..................

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब बोलेगा, राज खोलेगा....आखिर कब?

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag