हार के बाद सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। सोनिया गांधी ने कहा कि पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना-अपना इस्तीफा दें। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू तमकुही राज विधानसभा सीट पर खुद तीसरे नंबर पर रहे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष यहां पर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। इसके अलावा उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी श्रीनगर सीट से चुनाव हार मिली। गोदियाल को भाजपा के धन सिंह रावत ने 587 वोट से हराया। सोनिया गांधी के फैसले के थोड़ी देर बाद गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

पंजाब चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार से बेहद खराब रहा है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर की पूर्वी सीट से हार गए। नवजोत सिंह को आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने 6,750 वोट से हराया। मणिपुर में भी कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेन सिंह नंबोल विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। भाजपा के टी बसंत कुमार सिंह ने उन्हें 3,060 वोट से हराया। गोवा के कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश राया चोडनकर ने चुनाव नतीजों के बाद ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

calender
15 March 2022, 08:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो