इस साल 10 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले होगा सेमीफाइनल

साल 2023 में देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस साल सबसे पहले पूर्वोत्तर के राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।

calender

साल 2023 में देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस साल सबसे पहले पूर्वोत्तर के राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।

निर्वाचन चुनाव आयोग के सूत्रों ने दिसंबर में ही संकेत दे दिया था कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। इसके बाद कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होगा। बता दें कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। कर्नाटक में भाजपा की सरकार है और यहां इस साल अप्रैल या मई के अंत में विधानसभा चुनाव हो सकते है।

इसके अलावा मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के कार्यकाल इस साल दिसंबर और जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों में खत्म हो रहा है। ऐसे में इन राज्यों में एक साथ चुनाव होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल तीन जनवरी और मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहा है। जबकि राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी, 2024 और तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहा है।

इन नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कश्मीर में सर्दी कम होने के बाद गर्मियों में विधानसभा चुनाव कराया जा सकता है।

इस साल देश के दस राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को साल 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइन के तौर पर देखा जा सकता है। क्योंकि इन दस राज्यों में होने वाले चुनाव के नतीजे काफी हद तक आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय सकते है।

First Updated : Sunday, 01 January 2023