पठान विवाद को लेकर अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस ने शाहरुख खान को दी धमकी, कहा- 'जिंदा जला दूंगा'

अभिनेता शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की वाली फिल्म पठान काफी विवादों में है। पठान को लेकर देश भर में शाहरूख और दीपिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरूख खान की फिल्म पठान का विरोध किया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

अभिनेता शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की वाली फिल्म पठान काफी विवादों में है। पठान को लेकर देश भर में शाहरूख और दीपिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरूख खान की फिल्म पठान का विरोध किया है।

अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाते हुए फिल्म पठान का विरोध किया है। आचार्य ने कहा कि "मैं ढूंढ रहा हूं, जिस दिन शाहरुख खान मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा।" बता दें कि फिल्म पठान में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है।

अयोध्या के संत जगत गुरु परमहंस आचार्य ने पठान का विरोध करते हुए कहा कि फिल्म में भगवा का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हिंदूओं की भावना को आहत करने की एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। लोगों ने इसे धंधा बना लिया है।

इस दौरान आचार्य ने शाहरुख खान का पोस्टर भी जलाया है। अयोध्या के संत ने कहा कि "मैं ढूंढ रहा हूं, जिस दिन शाहरुख खान मिल गया उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा।" उन्होंने कहा कि "अगर हमसे पहले शाहरुख खान को किसी हिंदू शेर ने जला दिया तो उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा और उसके परिवार की आर्थिक मदद भी करूंगा।"

आचार्य ने कहा कि भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता। भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वालो की आन बान शान है। उन्होंने कहा कि भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag