Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत से किया वादा आज पूरा हुआ

राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा लहराकर, भारत से किया वादा आज पूरा हुआ। उन्होंने आगे कहा कि नफरत हारेगी, मोहब्बत हमेशा जीतेगी, भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

रविवार को राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। सुबह के समय भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी और दोपहर 12 बजे लाल चौक पहुंचीं। जहां राहुल गांधी ने झंडा फहराया। कल भारत यात्रा का श्रीनगर में समापन होगा। इस दौरान प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि झंडा फरहाने से पहले कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् गाया। लाल चौक पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ खूब जश्न मनाया।

आपको बता दें कि शाम 5 बजे राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राहुल गांधी ने तिरंगा फहराने के बाद ट्वीट किया। राहुल गांधी ने अपना वादा पूरा करने की बात की और लिखा, “लाल चौक पर तिरंगा लहराकर, भारत से किया वादा आज पूरा हुआ। उन्होंने आगे कहा कि नफरत हारेगी, मोहब्बत हमेशा जीतेगी, भारत में उम्मीदों का नया सवेरा होगा”

कल होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल गांधी की इस यात्रा ने कई राज्यों में सफर किया। भारत जोड़ो यात्रा ने 4,080 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को समापना होगा। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कल भारत जोड़ो यात्रा का समापन है। इसके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है।

इन पार्टियों में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना को आमंत्रण भेजा गया है।

calender
29 January 2023, 04:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो