श्रद्धा मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा, पिता से मिला जंगल से मिली हड्डियों का DNA

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में आज अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। बता दे, महरौली के जंगल से पुलिस ने जो हड्डियां बरामद की थी उनके डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसके बाद पता चला है कि ये हड्डियां श्रद्धा की ही है क्योंकि हड्डियों का डीएनए श्रद्धा के पिता के डीएनए से मैच हो गया है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में आज अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। बता दे, महरौली के जंगल से पुलिस ने जो हड्डियां बरामद की थी उनके डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसके बाद पता चला है कि ये हड्डियां श्रद्धा की ही है क्योंकि हड्डियों का डीएनए श्रद्धा के पिता के डीएनए से मैच हो गया है।

बता दे, इन हड्डियों की जानकारी आरोपी आफताब ने पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने जंगल में तलाशी करके इनको बरामद किया था और सैंपल को सीएफएसएल भेज दिया था जिसके बाद आज सीएफएसएल रिपोर्ट सबके सामने आने के बाद यह बड़ा खुलासा हुआ है।

बता दे, 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या कर दी थी ये दोनों दिल्ली के महरौली में लिव इन में रहा करते थे। जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा की बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के 35 टुकड़े किये और वो रोजाना श्रद्धा के टुकड़ों को जंगल में फेंकने जाया करता था।

ये खबर भी पढ़ें...............

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब बोलेगा, राज खोलेगा....आखिर कब?

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag