score Card

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी संकल्प पत्र, नड्डा ने कहा UCC लाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। शिमला में आयोजित

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। शिमला में आयोजित कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि मने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस संकल्प पत्र 11 वचन हैं। ये वादे समाज में समानता लाएंगे। ये वादे हमारे नौजवानों और किसानों को ताकत देंगे, बागवानी को मजबूती देंगे, सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाएंगे और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता लाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की अगले 5 साल में PMGSY के तहत सभी गांव पक्के सड़कों के साथ जुड़ जाए।

साथ ही उन्होने आगे कहा कि 10 सालों में धार्मिक स्थानों के आसपास आधारभूत संरचना और परिवहन को विकसित करने के लिए शक्ति योजना लागू होगी। हमारे किसान भाई सेब के पैकेजिंग में जो सामग्री इस्तेमाल करते हैं उसके लिए GST 12% होगी और अतिरिक्त GST राज्य सरकार वहन करेगी। हम राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। भाजपा सरकार एक सर्वे करेगी और वक्फ की जो संपत्ति है, उसकी कानून के मुताबिक एक न्यायिक आयोग के तहत जांच की जाएगी और उसका जो गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है उसपर रोक लगाई जाएगी।

और पढ़े...

हिमाचल में कांग्रेस पर बरसे नड्डा, देश के विकास को रोकने का लगाया आरोप

calender
06 November 2022, 12:50 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag