Himachal Election 2022: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है।

Janbhawana Times

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब 25 से भी कम दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा जोर चुनाव की तैयारियों में लगा दिया है। प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें तो राजनीतिक दलों के लिए योग्य उम्मीदवारों को टिकट देना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि उनकी जीत पर ही उनका भविष्य निर्भर करता है। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी। इसमें बाकी 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

बीजेपी ने 19 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 62 उम्मीदवारों के नाम घोषणा की थी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम दूसरी लिस्ट में भी नहीं है। इससे अब यह साफ हो गया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की इस लिस्ट में देहरा से रमेश धवाला, ज्‍वालामुखी से रविंद्र रवि, कुल्‍लू से महेश्‍वर सिंह, बड़सर से माया देवी, हरोली से रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी को पार्टी ने प्रत्‍याशी बनाया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होने वाले है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag