चुनाव से पहले कर्नाटक में होगा कैबिनेट विस्तार? CM बोम्मई दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में फेरबदल होने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री बोम्मई सोमवार को दिल्ली गए है। इस बीच बोम्मई भाजपा शीर्ष नेतृत्व से 2023 के विधानसभा चुनाव और कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा करेंगे।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में फेरबदल होने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री बोम्मई सोमवार को दिल्ली गए है। इस बीच बोम्मई भाजपा शीर्ष नेतृत्व से 2023 के विधानसभा चुनाव और कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा करेंगे।

सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा करने के लिए मैं आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत अन्य नेताओं से मिलने दिल्ली जा रहा हूं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद इसका पता चलेगा।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता शामिल होंगे। बता दें कि कर्नाटक में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बोम्मई नए चेहरों के लिए जगह बनाने और कैबिनेट के विस्तार को लेकर काफी दबाव में हैं। बोम्मई नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चुनाव और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करेंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag