मदरसा छात्रों की कक्षा 1 से 8 तक मिलने वाली स्कॉलरशिप पर केंद्र ने लगाई रोक

भारत सरकार ने मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप पर रोक लगा दी हैं। केंद्र सरकार के फैसले का असर मदरसों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों पर होगा। केंद्र सरकार ने ये फैसला उस आधार पर लिय़ा है। जिसमें पहली से 8वीं कक्षा के सभी बच्चों को शिक्षा के

calender

भारत सरकार ने मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप पर रोक लगा दी हैं। केंद्र सरकार के फैसले का असर मदरसों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों पर होगा। केंद्र सरकार ने ये फैसला उस आधार पर लिय़ा है। जिसमें पहली से 8वीं कक्षा के सभी बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तरह मुफ्त शिक्षा दी जाती है। किताबें फ्री रहती है। मिड- डे मील की व्यवस्था है। इसके अलावा कुछ अन्य वस्तुएं भी दी जाती है। मदरसों में 1 से 5 तक के बच्चों को 1000 रूपये की स्कॉलर शिप मिलती थी, वही 6 से 8 तक के बच्चों के लिए अलग- अलग कोर्ष के हिसाब से छात्रवृत्ति मिलती थी।

ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी को एक ही कैटेगिरी में ला दिया है। हालांकि 9वीं 10 वीं के छात्र- छात्राओं को मिलने वाली वजीफे की रकम उनके खातें में आ जाएंगी। आधिकारिकों आंकड़ों के अनुसार यूपी में लगभग 16 हजार मदरसें है, इसके अलावा 8 हजार से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे भी मिले है। हालांकि मान्यता प्राप्त मदरसों के करीब 4 लाख छात्रों को पिछले साल वजीफे मिले थे। इस बार ये संख्या काफी कम रह जाएगी। इस भी उत्तरप्रदेश सरकार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्रवाई भी कर रही हैं।

First Updated : Monday, 28 November 2022