score Card

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर! जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए साल का आगाज हो चुका है लेकिन ठंड अभी पीछा नहीं छोड़ने वाली है। बल्कि मौसम विभाग ने अब एक बार फिर दिल्ली में शीतलहर का अनुमान जारी किया है।

राजधानी में शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 4 और 5 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। ऐसे में साफ है कि राजधानी में अभी कुछ दिनों तक ठंड का दौर जारी रहेगा।

UP में लुढ़केगा पारा

उत्तर प्रदेश में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पर रही है। यहां आलम ये है कि बर्फीली हवाओं के चलते लोग ठंड में ठिठुरते हुए नज़र आ रहे है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रिकोर्ड होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

calender
03 January 2023, 10:34 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag