कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली AIIMS में निधन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दें कि,10 अगस्त को वर्क आउट करते समय राजू को दिल का दौरान पड़ा था, जिसके बाद से ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दें कि,10 अगस्त को  वर्क आउट करते समय राजू को दिल का दौरान पड़ा था, जिसके बाद से ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि ज्यादातार उनकी हालात में सुधार देखने को नहीं मिला था। करीब 42 दिन से मौत की जंग से लड़ रहे थे, आखिरकार राजू श्रीवास्तव  ने आज आपने प्राण त्याग ही दिए। राजू श्रीवास्तव  के मौत की खबर सुनकर  देश  में शोक की लहर बन गई है।

राजू श्रीवास्तव के निधन पर रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जतया शोक, उन्होने ट्वीट कर कहा,  सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो