कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, कार्यकर्ताओं में जोश, सोनिया - प्रियंका भी यात्रा में शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई। बता दें कि यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) आज सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई। बता दें कि यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले हरियाणा में राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला और कहा कि इन संगठनों के लोग डर और नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ है और इस यात्रा में हर जाति-धर्म के लोग शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा का सफर तय करते हुए दिल्ली पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में यह यात्रा आश्रम चौक से होते हुए नेताजी सुभाष मार्ग, लाल किले से आगे बढ़कर शांतिवन और राजघाट तक जाएगी।

कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल 

भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए है। 

 
 
'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब 26 जनवरी से कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू होगा, जो कि दो महीने तक चलेगा। इस अभियान के तहत जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें महिला मार्च भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। 

calender
24 December 2022, 10:03 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो