दिग्विजय सिंह के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, मांगे वीडियो

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों के बाद हुआ विवाद अभी रूका नहीं था कि अब कांग्रेस नेता राशिद अल्बी ने भी इस मामलें को लेकर सबूत मांग लिए है। दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि उन्हे सुरक्षा बलों पर भरोसा है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों के बाद हुआ विवाद अभी रूका नहीं था कि अब कांग्रेस नेता राशिद अल्बी ने भी इस मामलें को लेकर सबूत मांग लिए है। दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि उन्हे सुरक्षा बलों पर भरोसा है। लेकिन भाजपा की सरकार पर नहीं है। सर्जिकल सट्राइक पर हमें विश्वास फौज पर है। जब सरकार कह रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि वीडियो दिखा दें तो छिपाने की क्या जरूरत है। आप देश से माफी मांगिए और कहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है।

 

आगे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि आपने कहा 250-300 लोग मरे हैं। सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं हैं उन्होंने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई मारा ना जाए। यूपी के CM ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं, किस पर यकीन करें। सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये जो शक पैदा हो रहा है वे पता चल जाए।

अल्वी ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ बोलती है और झूठ बोलने में माहिर है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान पर सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल नहीं उठा रहे है। बस वीडियों माग रहे हैं। अल्वी ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार ने के पास वीडियो नहीं है तो उसे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा सरकार ने देश में नफरत पैदा करने और भाई- भाई को अगल करने का काम किया है। पुलवामा आतंकवाद का केंद्र बन चुका है। वहां हर गाड़ी की जांच होती है। लेकिन एक गाड़ी बिना जांच के पड़ताल के उल्टी दिशा में आती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह सर्जिकल स्टाइक की बात करते है लेकिन प्रमाण कुछ नहीं दिया।

calender
27 January 2023, 10:46 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो