score Card

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। गौरतलब हो कि सोनिया गांधी 2 जून को कोविड से संक्रमित हुईं थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित दिक्कतों के चलते आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। गौरतलब हो कि सोनिया गांधी 2 जून को कोविड से संक्रमित हुईं थी।

दरअसल, ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में नोटिस भेजा है। बता दें कि सोनिया गांधी को 8 जून को एजेंसी के सामने पेश होना था तो वहीं राहुल गांधी से 13 जून को पूछताछ होनी है। इस बीच सोनिया गांधी ने ईडी के सामने पेश होने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है।

नेशनल हेराल्ड फंड में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार समेत विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने ईडी के समन को बदले की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना भाजपा द्वारा प्रतिशोध और बदले की राजनीति है।

calender
12 June 2022, 02:41 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag