स्पीड पकड़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 3712 आए नए केस

देशभर में कोरोना एक बार फिर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3712 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 2,584 मरीज कोरोना से रिकवर हुए है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

देशभर में कोरोना एक बार फिर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3712 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।साथ ही 2,584 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए है।

स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल मरीजों की संख्या 4.31 करोड़ हो गई है। साथ ही मौत का आंकड़ा 5.24 लाख के ऊपर चला गया। हालांकि, कोरोना की संक्रमण दर 0.04% है, जबकि रिकवरी रेट 98.74% दर्ज किया गया है। डेली पॉजीटिविटी रेट 0.60% और वीकली पॉजीटिविटी रेट 0.63% दर्ज किया गया।

बता दें कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल और मुंबई से सामने आए है। बीते 24 घंटे में केरल में 1197 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं, महाराष्ट्र में 1081 केस सामने आए। ऐसे में दोनों ही राज्यों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

calender
02 June 2022, 11:18 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो