कोरोना का खतरा, देश में 24 घंटे में 21,566 नए संक्रमित

देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 21,566 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 18,294 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 31 लाख 50 हजार 434 हो गई है।

Janbhawana Times

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 21,566 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 18,294 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 31 लाख 50 हजार 434 हो गई है।

 

इस दौरान रिकवरी दर 98.46 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 48 हजार 881 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.25 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 5 लाख 07 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 87 करोड़ 11 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag