हर घर तिरंगा अभियान के लिए CSR फंड को मिली हरी झंडी

भारत की आज़ादी को 75 साल पूरे होने जा रहे है। ऐसे में इस ऐतिहासिक अवसर के उपलक्ष्य में भारत सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में बना रही है। वहीं इसमें हर घर तिरंगा अभियान भी शामिल है।

Janbhawana Times

बता दें कि केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान पर जोर देने के लिए काफी प्रयास कर रही है।ऐसे में इस अभियान के लिए सरकार ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) फंड खर्च करने को हरी झंडी दे दी है।यानी कि अब कंपनियां सीएसआर गतिविधियों के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए कार्यक्रम या इवेंट आयोजित कर सकती है।

दरअसल, हर घर तिरंगा अभियान का उद्देशय लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag