दिल्ली: 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 303 तक पहुंचा- पीएम मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नए केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया। पीएम ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। यह कार्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू मार्ग) पर स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने ही बनाया गया है। पार्टी के इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रेरणास्त्रोत दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण...यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना...ये हमें उनसे संस्कार मिला है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सन 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

उन्होंने आगे कहा आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। हम वो दल है जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देश हित में आहुत करने पर हमने हिम्मत के साथ कदम उठाया।

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है। हमारा भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है। 

उन्होंने कहा, हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि BJP एक व्यवस्था है,BJP एक विचार है,BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है। बीजेपी बदलाव की भी प्राणशक्ति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार(2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला-

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है। कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है।

calender
28 March 2023, 07:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो