चुनाव आयोग की घोषणा कर्नाटक में 10 मई को होंगे विधानसभा चुनाव, 13 मई आएगा रिजल्ट

वहीं हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Karnataka Assembly Electtion 2023 : अगले महीने यानी मई में कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले सभी राजनीतिक दल कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी ताकत लगा रही हैं। पार्टियां राज्य में बड़ी-बड़ी रैली व जनसभा सभाएं कर रही हैं। हर किसी की यही कोशिश है कि इस बार के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ही जीते।

इस बीच कर्नाटक विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है जिसका इंतजार राजनीतिक पार्टियों के साथ प्रदेश की जनता को भी था। दरअसल भारतीय चुनाव आयोग आज प्रेस कॉफ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस नें कर्नाटक विधानसा चुनाव की तारीखों की घोषणा किया गया।

आपको बता दें कि यह प्रेस वार्ता सुबह 11.30 बजे हुई। चुनाव आयोग की यह कॉन्फ्रेंस दिल्ली के प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन में आयोजित की गई। आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं 13 मई 2023 को चुनाव का रिजल्ट आएगा।

एक चरण में होगा मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव एक चरण यानी 10 मई को आयोजित किया जाएगा। वहीं मटदाता सूची में 9.17 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि “निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है”। वहीं इस बार 58 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

224 सीटों पर होगें चुनाव

अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 224 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। बता दें कि वर्तमान में राज्य में 224 सीटों में से बीजेपी की 119 सीटें हैं। कांग्रेस की कुल 75 सीटें और उसके सहयोगी दल जद के पास कुल 28 सीटें हैं।

पार्टियों कर रही वार-पलटवार

कर्नाटक में होने वाले चुनाव में जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल जोरो-शोरों से अपनी ताकत लगा रहे हैं। जीत हासिल करने लिए दल एक-दूसरे पर वार-पलटवार की राजनिति कर रहे हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक में सभी दल मौजूदा सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

वहीं हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पुराने लोगों के जगह दी गई है। अब देखना यह होगी कि कर्नाटक की जनता अपने वोट के अधिकार का उपयोग करके किस पार्टी को अपना वोट देती हैष

calender
29 March 2023, 10:17 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो