Election Commission of India की ताजा ख़बरें
Election Commission of India
Election Commission of India
बिहार में विधान परिषद चुनाव की नौ सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, नीतीश की सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा
बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. उम्मीदवारों के चयन और राजनीतिक समीकरणों को लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है.
गुजरात में कांग्रेस का सियासी संकट गहराया, राज्यसभा में नहीं होगा कोई सांसद
गुजरात में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल, जो कांग्रेस के गुजरात से एकमात्र सांसद भी है. उनका कार्यकाल 21 जून को खत्म होने जा रहा है. इसी के साथ ऐसा पहली बार होने वाला है गुजरात से कांग्रेस पार्टी एक भी सांसद देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में मौजूद नहीं होगा.
चुनाव आयोग आज कर सकता है इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान- सुत्र
आज भारतीय चुनाव आयोग बड़ा ऐलान करने जा रहा है. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का पूरा शेड्यूल सामने आएगा. सूत्र बताते हैं कि इस बार चुनाव आयोग कम चरणों में ही मतदान करवाने की तैयारी में है, ताकि प्रक्रिया तेज और आसान हो सके.
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से 70 लाख नाम हटाने की तैयारी? चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान अब तक 68 लाख से अधिक नाम हटाए जा चुके हैं और यह आंकड़ा 70 लाख पार कर सकता है. दस्तावेज सत्यापन और समयसीमा को लेकर प्रशासन व राजनीति में हलचल बढ़ गई है.
बीजेपी का एजेंट है EC, चुनाव आयुक्त हैं अहंकारी...SIR पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान
ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से 90 मिनट की मुलाकात के बाद एसआईआर में 58 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया और आयोग को भाजपा का एजेंट बताया. उन्होंने अल्पसंख्यक-एससी को टारगेट करने, बीएलओ पर दबाव और अपमान का दावा किया. बैठक में बहिष्कार किया.
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले की जद्दोजहद! एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलीं ममता बनर्जी, काले कपड़े पहन जताया विरोध
ममता बनर्जी ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और एसआईआर प्रक्रिया पर आपत्तियां दर्ज कीं. टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया. पार्टी का आरोप है कि हजारों वैध मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे जा रहे हैं. 2026 चुनाव से पहले विवाद बढ़ा.
बंगालियों को परेशानी कर रही दिल्ली पुलिस, चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले ममता का केंद्र पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी ने दिल्ली में बंगा भवन जाकर एसआईआर से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती पर केंद्र पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को डराया जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर आपत्तियां दर्ज कीं और प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की.
SIR के डर से बंगाल में रोज 3-4 लोग कर रहे आत्महत्या...ममता बनर्जी ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा
पश्चिम बंगाल में एसआईआर अभ्यास को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने दावा किया कि इससे मानसिक तनाव बढ़ा है, 110 से अधिक मौतें हुई हैं और चुनाव आयोग व केंद्र सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
चुनाव आयोग ने बीजेपी के बनाए AI सिस्टम का किया इस्तेमाल, ममता बनर्जी का SIR को लेकर EC पर निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया के दौरान बिना सुनवाई 54 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया है. उन्होंने एआई टूल्स, पारदर्शिता की कमी और लोकतांत्रिक अधिकारों के उल्लंघन पर सवाल उठाए.
काम का बोझ या फिर कुछ और वजह? पश्चिम बंगाल में स्कूल के कमरे में फंदे से लटका मिला एक और बीएलओ
मुर्शिदाबाद में शिक्षक और बीएलओ हमीमुल इस्लाम स्कूल में फांसी पर लटके पाए गए. परिवार ने अत्यधिक कार्यभार और दोहरी जिम्मेदारियों को आत्महत्या का कारण बताया. तृणमूल विधायक ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया.
बिहार चुनावः मतदान से पहले प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा खुलासा, दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम, अब जन सुराज के आगे नई चुनौती
बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर विवादों में हैं क्योंकि उनका नाम बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों की वोटर लिस्ट में दर्ज पाया गया है. यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन है. टीम PK का दावा है कि बंगाल का नाम हटाने के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन विवाद जारी है.

