ईरान के नए सुप्रीम लीडर आते ही ऐक्शन में, पहली मिसाइल इजरायल पर दाग दी
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने 37 साल तक लोहे की मुट्ठी से शासन किया. लेकिन 28 फरवरी 2026 को तेहरान में अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में उनकी मौत हो गई. यह घटना पूरे मध्य पूर्व को हिला देने वाली थी.
Iran Attack America Israel: ईरान में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के तुरंत बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए, जो क्षेत्रीय तनाव को और भड़का रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य प्रसारक IRIB ने कहा, ईरान ने अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामनेई की अगुवाई में मिसाइलों की पहली लहर कब्जे वाले इलाकों में छोड़ी हैं. साथ ही हमले की तस्वीरें साझा की गईं. इससे पहले इजरायल ने धमकी दी थी कि खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा.
इजरायली सेना ने एक्स पर फारसी में पोस्ट किया कि उत्तराधिकारी बनने की कोशिश करने वाले या प्रक्रिया में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के यूरेनियम पर कब्जा करने के लिए विशेष सैन्य अभियान पर विचार कर रहे हैं.


