बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव! नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच नए CM-डिप्टी CM पर मंथन
बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताने की खबर सामने आई. इसके बाद से राज्य में संभावित सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़े बदलाव की चर्चा तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि अगर वे दिल्ली की राजनीति में जाते हैं तो राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सियासी हलकों में चर्चा है कि पहली बार बीजेपी का नेता बिहार का मुख्यमंत्री बन सकता है, जबकि जेडीयू को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है.
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री दिलीप जायसवाल और विधायक संजीव चौरसिया जैसे नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.वहीं जेडीयू की ओर से डिप्टी सीएम को लेकर भी मंथन चल रहा है. चर्चाएं यह भी हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर सकते हैं और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.


