Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Saurabh Dwivedi

केंद्रीय वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को सोमवार को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर करीब 12 बजे के लगभग हॉस्पिटल में ले जाया गया।

हालांकि, अभी तक उन्हें क्या परेशानी है, इस बारे में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। अस्पताल के डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं। अगर उनके स्वास्थ में सुधार होता है तो उन्हें अस्पताल से जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।अस्पताल में उनका रुटीन चेकअप किया गया।

यह खबर ऐसे समय में आई जब देश को सालाना बजट का इंतजार है जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आगामी 1 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी। इस बजट को लेकर वित्त मंत्री कारोबार जगत के दिग्गजों के साथ लगातार बैठकों में मसरूफ थीं।

.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag