हिमाचल में अनुराग ठाकुर सहित 3 बड़े नेताओं का गिरा ग्राफ, 38 सीटें पर हारी बीजेपी

हिमाचल में अनुराग ठाकुर सहित 3 बड़े नेता का गिरा ग्राफ

Saurabh Dwivedi

Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी के साथ कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लिया है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 40 तो वहीं बीजेपी को 25 और निर्दलीयों को 03 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों की 51 सीटों में से 38 सीटों पर भाजपा की हार हुई है। इन संसदीय क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसदों केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप और किशन कपूर का बेहद खराब प्रदर्शन किया है

अनुराग ठाकुर के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को 05 सीटों पर जीत मिली है। जबकि पिछले 20 चुनाव में भाजपा ने यहां से 10 सीटें जीतीं थीं।

सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा की सबसे खराब हालत हुई है। यहां भाजपा 17 में से 03 सीटें हीं जीत पाई है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा 05 सीटें ही हासिल कर पाईं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag